Friday, March 29, 2024
Uncategorized

अयोग्यता पैमाना : 45 विधायक चुनाव नही लड़ पाएंगे,30 भाजपा के अयोग्य

चुनाव आयोग के हाथ है कमान

बीजेपी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है. उसके 30 विधायक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे! ऐसी चर्चा शुरू होने के बाद से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. इस लिस्ट में केवल बीजेपी के ही नहीं, कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के भी विधायक शामिल हैं. यह पूरा मामला यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का है. यूपी में एसोसिएट डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने चुनाव नहीं लड़ सकने वाले ऐसे विधायकों की लिस्ट जारी की है.

एडीआर की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, यूपी के मौजूदा 396 में से 45 विधायकों के चुनाव लड़ने पर संशय है. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि वर्तमान में 45 विधायकों पर एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं. आरपी अधिनियम (रिप्रेजेन्टेशन ऑफ पीपुल एक्ट/लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम) 1951 की धारा 8(1), (2) और (3) के तहत सूचीबद्ध अपराधों में ये आरोप तय हुए हैं. इन मामलों में न्यूनतम छह माह की सजा होने पर ये विधायक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

खास बात कि एडीआर ने इस तरह की रिपोर्ट पहली बार जारी की है. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सजा काटने और रिहाई के छह साल बाद तक विधायक चुनाव नहीं लड़ सकते. हालांकि चुनाव लड़ने की पात्रता या अपात्रता तय करने का अधिकार केंद्रीय चुनाव आयोग के पास है.

एडीआर के मुख्य समन्वयक डॉ संजय सिंह ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि इनमें भाजपा के 32, सपा के पांच, बसपा व अपना दल के 3-3 और कांग्रेस व अन्य दल का एक-एक विधायक शामिल हैं. इन 45 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित रहने की औसत संख्या 13 वर्ष है. 32 विधायकों के खिलाफ 10 साल या उससे अधिक समय से कुल 63 आपराधिक मामले लंबित हैं.

एडीआर की लिस्ट में ये हैं प्रमुख नाम

  • रमा शंकर सिंह – मड़िहान – भाजपा
  • मुख्तार अंसारी – मऊ – बसपा
  • अशोक कुमार राणा – धामपुर – भाजपा
  • सूर्यप्रताप – पथरदेवा – भाजपा
  • संजीव राजा – अलीगढ़ – भाजपा
  • कारिंदा सिंह – गोवर्धन – भाजपा
  • राजकुमार पाल – प्रतापगढ़ – अपना दल
  • सुरेश्वर सिंह – महसी – भाजपा
  • मो रिजवान – कुंदरकी – सपा
  • अमर सिंह – शोहरतगढ़ – अपना दल
  • हरिराम – दुद्धी – अपना दल
  • उमेश मलिक – बुढ़ाना – भाजपा
  • सत्यवीर त्यागी – मेरठ – किठोर
  • मनीष असीजा – फिरोजाबाद – भाजपा
  • नंदकिशोर – लोनी – भाजपा
  • देवेन्द्र सिंह – कासगंज – भाजपा
  • वीरेन्द्र – एटा – भाजपा
  • विक्रम सिंह – खतौली – भाजपा
  • धर्मेन्द्र कु सिंह शाक्य – शेखुपुर – भाजपा
  • राजेश मिश्र – बिथरी चैनपुर – भाजपा
  • बाबू राम – पूरनपुर – भाजपा
  • मनोहर लाल – मेहरौनी – भाजपा
  • बृजभूषण – चरखारी – भाजपा
  • राजकरन – नरैनी – बांदा
  • अभय कुमार – रानीगंज – भाजपा
  • राकेश कुमार – मेंहदावल – भाजपा
  • संजय प्रताप जायसवाल – रुधौली – भाजपा
  • रामचंद्र यादव – रुदौली – भाजपा
  • गोरखनाथ – मिल्कीपुर – भाजपा
  • इंद्रप्रताप – गोसाईगंज – भाजपा
  • अजय प्रताप – कर्नलगंज – भाजपा
  • श्रीराम – मोहम्मदाबाद गोहना – भाजपा
  • आनंद – बलिया – भाजपा
  • सुशील सिंह – सैयदरजा – भाजपा
  • रवीन्द्र जायसवाल – वाराणसी – भाजपा
  • भूपेश कुमार – राबर्ट्सगंज – भाजपा
  • सुरेन्द्र मैथानी – गोविंदनगर – भाजपा
  • असलम अली – धोलना – बसपा
  • मो असलम – भिनगा – बसपा
  • अजय कुमार लल्लू – तमकुहीगंज – कांग्रेस
  • विजय कुमार – ज्ञानपुर – अन्य दल
  • राकेश प्रताप सिंह – गौरीगंज – सपा
  • शैलेन्द्र यादव ललई – शाहगंज – सपा
  • प्रभुनाथ यादव – सकलडीहा – सपा

Leave a Reply