Friday, March 29, 2024
Uncategorized

कांग्रेस को बड़ा झटका, खास दिग्विजय सिंह को

यह चुनावी साल है। चुनाव को नजदीक आता देख नेताओं ने एक बार फिर पाला बदलना भी शुरू कर दिया है। ऐसा देखने रविवार को देखने भी मिला, जहां कई दलों ने नेताओं ने अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इसमें कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह जिले की चाचोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेत्री प्रियंका मीना ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की है। बता दें कि इस विधानसभा से दिग्गी छोटे भाई लक्ष्मण सिंह विधायक भी हैं।

वहीं रीवा जिले के मउगंज विधानसभा से 2018 में बसपा के प्रत्याशी रहे मृगेन्द्र सिंह सेंगर और बजरंग दल के मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक रहे राव उदय प्रताप सिंह ने भी पार्टी को छोड़कर भाजपाई हो गए हैं। इन सभी पार्टी की सदस्यता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने दिलाई है। वीडी ने ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि भाजपा परिवार भाव से काम करने वाला दल है।

सबसे बड़ा दल में आपका स्वागत: वीडी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा का पूरी दुनिया में नाम रोशन हो रहा है। पीएम के नेतृत्व में भारत को आज सर्वोच्च स्थान और मान-सम्मान मिला है। आज 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। देश में पंच-सरपंच से लेकर प्रमुख सर्वोच्च स्थानों तक पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। भाजपा ने पूरे देश को सुशासन देने का काम किया है और प्रदेशों में पार्टी की रीति-नीति पर सरकारें काम कर रही हैं। आज सबसे बड़े दल भाजपा में आपका स्वागत करता हूं।

निर्णय अभिनंदनीय: राव
वहीं प्रदेश प्रभारी राव ने कहा कि देष आजादी के 75 वर्ष पूरे करने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री श्विराज सिंह चौहान और प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी लगातार हर समाज वर्ग के बीच काम कर रही है। भाजपा को मजबूत करने के लिए आपने कांग्रेस, बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने का जो निर्णय लिया है, वह अभिनन्दनीय है।

Leave a Reply