Thursday, March 28, 2024
Uncategorized

बलात्कारी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी से बड़ी गंभीर खबर आई है। यहां एक आईएएस अधिकारी जो अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर हैं। उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लग रहे हैं। उस अधिकारी का नाम है सैयद रियाज अहमद। यह आरोप इनके लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला 1 जुलाई का बताया जा रहा है।

जैसे ही पुलिस के पास यह मामला आया वैसे ही अनुमंडल पदाधिकारी को पूछताछ के लिए अपने हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही पीड़िता का बयान भी सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि वहां के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और उपायुक्त शशि रंजन ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता हिमाचल प्रदेश की है और वह शैक्षणिक भ्रमण पर आई हुई थी और उपायुक्त कार्यालय में प्रशिक्षण कर रही थी। इस दौरान खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद से उनकी मुलाकात हुई। इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने यहां पार्टी के बहाने महिला को बुलाया। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने पीड़िता को शराब पिलाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। अनुमंडल पदाधिकारी ने उनके साथ अश्लील बातें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह से वह महिला वहां से अपनी जान बचाकर निकली और महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पता चला है कि थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए आईआईटी की 8 छात्राएं एक साथ पहुंची हुई थी। उन्होंने बताया कि वे सभी इंटर्नशिप के लिए आई हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में 376D, 376A, 323, 504, 506 आईपीसी 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके राजपाट में रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं इस मामले को गहराई से जांच कराकर पीड़िता को न्याय दिलाएं। वहीं, भाजपा के ही एक और प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने ट्वीट करते हुए इसे शर्मनाक घटना बताया है। साथ ही कहा कि गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आईएएस एसोसिएशन और महिला आयोग को भी सूचित करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस खबर के बाद पूरे झारखंड में यह मामला आग की तरह फैल गया। लोगों का सोशल मीडिया पर कहना है कि जब राज्य में सुरक्षा व्यवस्था करने वाले अधिकारी ही गलत हरकत करेंगे तो राज्य की विधि व्यवस्था को कैसे ठीक रख सकेंगे।

Leave a Reply