Thursday, April 18, 2024
Uncategorized

BREAKING NEWS : 8 विधायक कांग्रेस से भाजपा में जाने को तैयार

राजस्थान और पंजाब में चल रही पार्टी की गुटबाजी अभी खत्म नहीं हुई थी कि कांग्रेस को उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में बड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि आज राज्य में कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, बीजेपी में आज शामिल हो सकते हैं  कांग्रेस के 8 विधायक - Manipur MPCC president Govindas Konthoujam resigned  many Congress MLAs will join the ...

इससे पहले भी पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। गोविंददास कोंथौजम के इस्तीफा देने से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष भी रहे। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

मणिपुर कांग्रेस गोविंददास अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा - INDIA NEWS

विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी बीजेपी
दरअसल मणिपुर विधानसभा चुनाव भी 2022 में होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी लगातार अपने पांव मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। यही वजह है कि जून महीने में ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष के पद में बदलाव किया था। बीजेपी की कोशिश है कि सत्ता एक बार फिर बीजेपी के हाथ में ही रहे।

Leave a Reply