Thursday, April 25, 2024
Uncategorized

कांग्रेस का सूपड़ा साफ हरियाणा में,हर तरफ भाजपा ही भाजपा

गन्‍नौर , कुंडली और गोहाना में भाजपा की जीत
सोनीपत के गन्नौर, कुंडली और गोहाना में बीजेपी उम्मीदवार जीते। कुंडली में चेयरमैन पद पर भाजपा की शिमला देवी ने आप की अंजलि को 71 वोट से हराया।  वहीं गन्नौर में चेयरमैन पद पर बीजेपी के अरुण त्यागी ने निर्दलीय सतप्रकाश को छह हजार से अधिक वोटों से हराया।  गोहाना नप में चेयरमैन के लिए बीजेपी की रजनी विरमानी तीन हजार से अधिक वोटों से जीती
यमुननगर में भाजपा की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा 122 मतों से विजयी हुईं। कालका में तीसरे राउंड में प्रधान पद के उम्मीदवार कृष्ण लांबा विधायक प्रदीप चौधरी समर्थित पवन कुमारी शर्मा से 2885 से वोटों से आगे हैं। रानिया में चेयरमैन पद के चुनावी मुकाबले में इनेलो समथ्रित्‍ मनोज सचदेवा ने बिजली मंत्री व भाजपा समर्थित दीपक गाबा को हरा दिया है। ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी ने भाजपा प्रत्याशी राजेश को हरा दिया है।

यमुनानगर में विजयी प्रत्‍याशी व उनके समर्थन जश्‍न मनाते हुए। (जागरण)
ऐलानाबाद में कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी की चेयरमेन पद पर जीत
ऐलनाबाद में चेयरमैन पद पर कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी 347 वोटों से Pजीते। राम सिंह सोलंकी को 7471 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा समर्थित राजेश कुमार को 7124 मत मिले हैं। इनेलो के विजय कुमार को 2066 मत मिले। आम आदमी पार्टी के हरपाल सिंह को 867 मत मिले। बसपा के पुष्पेंद्र को 499, निर्दलीय हनुमान दास को 368 व नोटा को 203 मत मिले हैं।
बावल नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीरेंद्र महलावत विजयी

रेवाड़ी जिले की बावल नगर पालिका के चेयरमैन पद पर वीरेंंद्र महलावत विजयी रहे। उनको एसडीएम एवं आरओ संजीव कुमार ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।

बावल नगरपालिका के चेयरमैन पद के विजयी वीरेंद्र महलावत को सर्टिफिकेट देते एसडीएम। (जागरण)
स्थानीय निकायों के नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन की आगामी रणनीति तय करेंगे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के चुनाव मैदान में नहीं उतरने से गठबंधन के लिए अधिकतर निकायों में राह आसान है। हालांकि विभिन्न स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 18 नगर परिषदों में चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने 14 और जजपा ने चार प्रत्याशी उतारे, जबकि पार्षद के लिए भाजपा के 101 उम्मीदवार हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने 18, इनेलो ने 15, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने चार और बसपा ने 10 सीटों पर नगर परिषद की चेयरमैन पद के लिए दांव खेला।
नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने 19, जजपा ने चार, आप ने 26, इनेलो ने 11 व बसपा ने सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे हुए हैं। पालिकाओं में वार्ड पार्षद के लिए भाजपा ने 34, आप ने नौ, इनेलो ने सात व बसपा ने एक सीट पर सिंबल पर चुनाव लड़ा है।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि बुधवार को मतगणना के दिन संबंधित क्षेत्रों में ड्राइ-डे रहेगा जिस कारण शराब के ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे। कड़ी सुरक्षा में मतगणना कराई जाएगी। राज्य चुनाव आयोग के डेशबोर्ड www.sec.haryana.gov.in पर मतगणना लाइव देखी जा सकेगी। मतगणना पूरी होते ही विजेताओं के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Haryana Municipal Polls 2022 भाजपा ने हरियाणा के स्‍थानीय निकाय चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 46 में 24 स्‍थानीय निकायों में जीत दर्ज की है। निर्दलीयों ने भी काफी संख्‍या में चेयरमैन व पार्षद का चुनाव जीता है। आप का भी खाता खुला है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Municipal Elections in Haryana : हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव में तमाम आकलन और कयासों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। भाजपा के साथ सरकार में साझीदार जननायक जनता पार्टी (जजपा) का प्रदर्शन निराश कर देने वाला रहा है।

भाजपा व जजपा दोनों ने अपने-अपने पार्टी सिंबल पर मिलकर चुनाव लड़ा था। 46 शहरी निकायों में से 25 पर भाजपा व जजपा गठबंधन ने कब्जा किया है। इनमें 22 शहरी निकायों में भाजपा ने कमल का फूल खिलाया है, जबकि जजपा की चाबी तीन ही निकायों में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की किस्मत का ताला खोल पाई है।
22 शहरी निकायों में खिला कमल, 19 में निर्दलीय जीते, तीन सीटों पर जजपा का कब्जा

शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। कांग्रेस ने यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े थे। निकाय चुनाव में 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनमें सात भाजपा के बागी उम्मीदवार बताए जाते हैं। तीन पर इनेलो ने दावा किया है, जबकि बाकी बचे नौ को कांग्रेस अपना समर्थन होने का दावा कर रही है।
एक सीट पर कीनिया मूल की आप प्रत्याशी चुनाव जीती, डबवाली में इनेलो ने बचाई साख

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी एक सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोलने में तो कामयाब हो गई, लेकिन दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार व हरियाणा में तेजी के साथ बढ़ी सक्रियता के मद्देनजर आप की यह जीत सवालों के घेरे में है। इनेलो भी राज्य में मात्र एक सीट पर चुनाव जीत पाई है, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को पार्टी अपने समर्थन का दावा कर रही है। एक सीट पर जजपा का बागी उम्मीदवार चुनाव जीता है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा के चुनाव नतीजों को सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को इसका श्रेय दिया है। जजपा संरक्षक के नाते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनाव नतीजों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि इनकी समीक्षा की जाएगी। इस चुनाव में राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

Leave a Reply