Friday, March 29, 2024
Uncategorized

ईसाई गैंग पकड़ाई: इंसानियत और सेवा का ढोंग,ईसाई बनाने का खेल

यूपी में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में हिंदू परिवार के सदस्यों को मदद के बहाने और लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साउथ कोरिया की महिला भी शामिल है। कथित रूप से वह इस गिरोह की सरगना है। पूछताछ में आरोपियों ने अभी कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान साउथ कोरिया निवासी अनमोल, सीमा, संध्या और उमेश के रूप में हुई है। अनमोल भी वर्तमान में जेपी ग्रींस सोसायटी में किराए पर रह रही थी। आशंका है कि इस गैंग के सदस्य कई शहरों में धर्म परिवर्तन का काम करने में सक्रिय हैं।

किताबें देकर करते थे मदद
इसके लिए आसपास शहर के पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। हालांकि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने साथियों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

धर्म परिवर्तन अध्यादेश को असंवैधानिक घोषित कराने को लेकर याचिका, HC ने योगी सरकार से मांगा जवाब
पुलिस जांच में पता चला है कि जो लोग धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार हो जाते थे, उसे तुरंत मोटा पैकेज दिया जाता था। उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बुक्स और स्टेशनरी का सामान उपलब्ध कराया जाता था। ये लोग दलित बस्ती और कस्बे में गरीब परिवारों को अपना निशाना बनाते थे। ऐसे लोगों के बच्चों की मदद करते थे।

 

पहले भी हुई थी गिरफ्तारी
धर्म परिवर्तन के मामले दादरी और जारचा एरिया में पहले भी आ चुके हैं। कई लोगों को पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया। कई एरिया में पकड़े जाने पर मारपीट के मामले भी सामने आए हैं। हालांकि, उस दौराम पुलिस ने फैसला करा कर मामले को रफा-दफा किया था।

Leave a Reply