Wednesday, April 24, 2024
Uncategorized

BIG EXPOSE : कॅरोना मृत्य दर में भारत 98वे नम्बर, कॅरोना पीड़ित में 107वे नम्बर पर,दुनिया मे (पूरा चार्ट देखिये)

कॅरोना वायरस पर नेता देश को भरमा रहे हैं,प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से मृत्यु दर में भारत 98वे और पीड़ित संख्या में 107 वे नम्बर पर है विश्व मे।

(विश्व मृत्यु दर चार्ट)

 

(विश्व कॅरोना वायरस पीड़ित चार्ट)
भारत में कोरोनावायरस की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो गया है। इस मामले में हम दुनिया के 220 देशों और आइलैंड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हमसे आगे अमेरिका है। यहां सबसे तेज 290 दिनों में ये आंकड़ा 1 करोड़ पहुंच गया था। गनीमत है कि हमारे यहां इतने मरीज मिलने में 324 दिन लगे हैं।

भारत में 1 करोड़ कोरोना मरीज कैसे हुए:केरल से शुरुआत हुई, लॉकडाउन में 1.98 लाख मरीज मिले, छूट मिली तो रफ्तार 725% बढ़ी

कोरोना देश में:30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने पर सरकार 13 हजार करोड़ रु. खर्च करेगी, जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होगा

खैर, ये अब तक के कुल आंकड़ों पर बात हुई है। अब हम आपको मौजूदा हालात से रू-ब-रू कराते हैं…

एक्टिव मरीजों के मामले में हम 9वें नंबर पर
भले ही अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा लोग भारत में संक्रमित हुए हैं। लेकिन, मौजूदा समय हम कई देशों से बेहतर स्थिति में हैं। हमारे यहां वास्तविक मरीजों की संख्या अब 3.05 लाख रह गई है। ये वो एक्टिव मरीज हैं, जिनका अस्पताल में या फिर होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। बाकी 95.41% संक्रमित अब ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.45% मरीजों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है।
पूरी दुनिया में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 करोड़ है। सबसे ज्यादा 60 लाख अमेरिका, 21 लाख फ्रांस, 7 लाख ब्राजील, 6.67 लाख इटली, 5.51 लाख बेल्जियम, 5.09 लाख रूस, 3.68 लाख यूक्रेन, 3.35 लाख जर्मनी और 3.05 लाख एक्टिव मरीज भारत में हैं।
रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों में पहले नंबर पर है। यहां अब तक 95.41% लोग ठीक हो चुके हैं। ब्राजील में 87%, रूस में 79.6%, अमेरिका में 58.4% लोग बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। सबसे खराब स्थिति फ्रांस की है। यहां अब तक केवल 7.5% मरीज ही ठीक हो पाए हैं

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1 करोड़ के पार, जानिए- अन्‍य देशों का हाल
कोविड-19 से संक्रमितों होने वाले भारतीयों का आंकड़ा पहुंचा एक करोड़ के पार

भारत में कोविड-19 का पहला मामला इस साल 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। तीन फरवरी तक यह संख्या बढ़ कर तीन हो गयी थी। ये सभी छात्र थे और चीन के वूहान से आए थे। मालूम हो कोरोना वायरस पूरी दुनिया में वूहान से ही फैला था।

नई दिल्ली, एजेंसियां। Covid-19 ने पूरी दुनिया में कहर मचाया और अभी भी कई देशों में यह बीमारी काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है। वहीं, भारत में भी कोरोना वायरस के मामले 1 करोड़ को पार कर गए हैं। हालांकि, भारत में पिछले समय में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण के मुताबिक भारत में अब 1,00,04,825 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, देश में 1, 45, 171 लोगों की मौत भी हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 फीसद अधिक है। नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के औसत दैनिक पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, भारत में फिलहाल 3,08,751 सक्रिय मामले हैं। अब तक 95,50,712 यानी करीब 95. 45 फीसद संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि भारत में कोविड-19 का पहला मामला इस साल 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। तीन फरवरी तक यह संख्या बढ़ कर तीन हो गयी थी। ये सभी छात्र थे और चीन के वूहान से आए थे। मालूम हो कोरोना वायरस पूरी दुनिया में वूहान से ही फैला था। जहां फिर मार्च के बाद संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा।

ऐसे बढ़े भारत में मामले
10 जुलाई-10 लाख
6 अगस्‍त-20 लाख
22 अगस्‍त-30 लाख
4 सितंबर-40 लाख
15 सितंबर-50 लाख
27 सितंबर-60 लाख
10 अक्‍टूबर-70 लाख
28 अक्‍टूबर-80 लाख
19 नवंबर-90 लाख
19 दिसंबर-1 करोड़ का आंकड़ा पार
भारत में कोरोना से पहली मौत 13 मार्च को 76 साल के एक व्यक्ति की हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। भारत सरकार ने इसके बाद कोरोना के खतरे को देखते हुए तमाम फैसलों को जमीन पर लाया गया।

कोरोना से होने वाली मौतें भारत में सबसे कम
देश – मौत प्रतिशत
अमेरिका -18
इटली- 5.52
इरान- 4.68
यूके- 3.42
स्पेन- 2.7
ब्राजील- 2.61
फ्रांस- 2.46
पाकिस्तान- 2.02
रूस- 1.80
भारत- 1.45
भारत में अब तक कुल मौतों में सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को उठाना पड़ा है। वहां इस बीमारी से 48,499 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में 11,981, तमिलनाडु में 11,942 और दिल्ली में 10,182 लोगों की मौत हुई है। बंगाल में 9,235, उत्तर प्रदेश में 8,136, आंध्र प्रदेश में 7,069 और पंजाब में 5,150 लोगों को जान गंवानी पड़ी।

बर्फीली हवाओं के कारण उत्‍तर भारत को नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

दुनिया पर नजर
भारत में कोराना संक्रमण के स्थिति स्थिर दिखाई दे रही है, लेकिन दुनिया में कई जगह कोरोना संक्रमण पहले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है। दुनिया में लगातार तीसरे दिन सात लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है। बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद जर्मनी, ब्राजील, मैक्सिको, इटली, रूस, ब्रिटेन, पोलांड, फ्रांस, भारत में मौत के सबसे ज्यादा मामले आए।

दुनिया में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 59 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, इस बीमारी से 16 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, पांच करोड़ 32 लाख लोग इस बीमारी से ठीक भी हो गए हैं। बताया गया कि फिलहाल दो करोड़ 10 लाख मामले सक्रिय हैं।
अन्य देशों के हाल
अमेरिका: कोरोना मामले- 17,885,299, मौत- 320,825
ब्राजील: कोरोना मामले- 7,163,912, मौत- 185,687
रूस: कोरोना मामले- 2,791,220, मौत- 49,762
फ्रांस: कोरोना मामले- 2,442,990, मौत- 60,229
यूके: कोरोना मामले- 1,977,167, मौत- 66,541

Leave a Reply