Thursday, April 25, 2024
Uncategorized

करोना वैक्सीन की कीमत जारी: जानिए कौन सी कितने की,रूसी स्पूतनिक सबसे सस्ती

 

ताजनगरी आगरा के लिए यह अच्छी खबर है। शहर के 100 लोगों को रूसी वैक्सीन ‘स्पुतनिक’ की खुराक दी जाएगी। सब-कुछ ठीक रहा तो पहली डोज इसी महीने के अंत तक लगाई जा सकती है। एसएन मेडिकल कॉलेज को आगरा में इस वैक्सीन के ट्रायल का जिम्मा मिला है।

हैदराबाद की डॉ रेड्डीज लैब भारत में स्पुतनिक का ट्रायल कर रही है। देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में इसका ट्रायल किया जा रहा है। आगरा में ट्रायल के लिए डॉ रेड्डीज लैब के जिम्मेदार और एसएनएमसी प्रशासन के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। अब इस पर मुहर लगा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक एसएन मेडिकल कॉलेज को इसकी अनुमति मिल गई है। आगरा में कुल 100 लोगों पर ट्रायल की सहमति बन गई है। अब कॉलेज की एथीकल कमेटी की बैठक में इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी। शिड्यूल तैयार किया जाएगा। कमेटी की हरी झंडी के बाद यहां ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडीसिन विभाग के वरिष्ठ डाक्टर को मुख्य अन्वेषक नियुक्त किया है।

दुनियाभर में फैली महामारी Covid-19 से लड़ने के लिए बनाई गई रूस की स्पुतनिक-5 वैक्सीन की कीमत (Sputnik-V vaccine Price) सरकार को फाइजर (Pfizer Vaccine) और मॉडर्ना (Moderna) से कम पड़ेगी। दुनिया की पहली पंजीकृत वैक्सीन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।
कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी का कोई इलाज न होने के कारण एकमात्र उम्मीद आने वाली वैक्सीनों पर टिकी है। साथ ही बड़ा सवाल यह है कि कौन सी वैक्सीन की कीमती कितनी होगी। ऐसे में रूस की स्पुतनिक-5 वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुनियाभर में फैली महामारी Covid-19 से लड़ने के लिए बनाई गई रूस की स्पुतनिक-5 वैक्सीन की कीमत सरकार को फाइजर और मॉडर्ना से कम पड़ेगी। दुनिया की पहली पंजीकृत वैक्सीन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

वैक्सीन की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि फाइजर की घोषित कीमत प्रति खुराक की दर से 19.50 डॉलर (1446.17 रुपये) और मॉडर्ना की कीमत 25 से 37 डॉलर (1854.07-2744.02 रुपये) रखी गई है यानी एक इंसान के हिसाब से इनकी कीमत 39 डॉलर (2892.34 रुपये) और 50 से 74 डॉलर (3708.13-5488.04 रुपये) बैठेगी। हर इंसान को स्पुतनिक-5, फाइजर और मॉडर्ना के दो खुराक की जरूरत होगी। स्पुतनिक-5 की कीमत इनसे कहीं अधिक कम होगी।
रूसी वैक्सीन की कीमत अगले हफ्ते होगी सार्वजनिक
रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के एक प्रवक्ता के हवाले से तास समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया, रूसी वैक्सीन की कीमत अगले हफ्ते सार्वजनिक की जाएगी। बड़े पैमाने पर डायग्नोस्टिक टेस्ट से पहले जब स्पुतनिक-5 को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया गया, तो रूस अगस्त में कोविड-19 की वैक्सीन को नियामक स्वीकृति देने वाला यह पहला देश बन गया। इस वैक्सीन को गैमेलिया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर विकसित किया है।
मॉडर्ना की वैक्सीन 1800-2700 रुपये
उधर, मॉडर्ना कंपनी ने पहली बार अपनी वैक्सीन की कीमत के बारे में जानकारी दी है। इसकी एक डोज की कीमत 25 डॉलर से 37 डॉलर (करीब 1800-2700 रु.) के बीच होगी। कीमत इस बात पर भी निर्भर होगी कि कितना ऑर्डर मिला है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीफन बेंसेल ने इस बात की जानकारी दी। 16 नवंबर को यूरोपीय कमीशन के एक अफसर ने कहा था कि हमने मॉडर्ना की लाखों डोज के लिए कंपनी से डील की है। एक डोज की कीमत 25 डॉलर से कम होगी। इस पर बेंसेल ने कहा कि ऐसी कोई डील नहीं हुई है, हां इसकी तैयारी जरूर है। हम यूरोप में वैक्सीन भेजना चाहते हैं और इसके लिए बातचीत जारी है। मॉडर्ना ने कहा था कि टेस्टिंग में उनकी वैक्सीन 94.5% कामयाब रही।

 

Leave a Reply