Thursday, April 25, 2024
Uncategorized

मिस इंडिया 2,हार गई पंचायत चुनाव, फ़िल्म अभिनेत्री मॉडल

 

मिस इंडिया रनर अप Diksha Singh की करारी हार

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में ग्लैमर का तड़का लगाने बॉलीवुड से जौनपुर (Jaunpur) पहुंची मॉडल और अभिनेत्री दीक्षा सिंह (Diksha Singh) जनता ने सिरे से नकार दिया है। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या-26 से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव नतीजों में दीक्षा सिंह 2500 से भी कम वोटों में ही सिमट गईं। इस वार्ड से बीजेपी समर्थित नगीना सिंह ने जीत का परचम लहराया है।

बक्शा ब्लॉक के चितौडी़ गांव निवासी दीक्षा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह का गोवा में कारोबार है। लंबे समय से उनका परिवार वहीं रहता है। साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया की रनरअप रहीं दीक्षा सिंह पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने गांव आईं थी। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या-26 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

दीक्षा के नामाकंन के बाद जिले के चुनाव पर सबकी नजरें अटक गई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानने वाली दीक्षा के इंटरव्यू सुर्खियों में रहे, जिसमें जीतने के बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजनाओं का जिक्र भी किया था। महिलाओं के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी दीक्षा की दावेदारी मानी जा रही थी, लेकिन चुनाव परिणामों ने उनके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। इस वार्ड से भाजपा के दिवंगत नेता राजमणि सिंह के परिवार की नगीना सिंह को 7000 से अधिक वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 5000 से अधिक वोट पाकर संजू यादव हैं। दीक्षा सिंह 2500 से भी कम वोट हासिल कर पाई हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जौनपुर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति बदतर है।

दीक्षा लगातार जमीनी मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार कर रही थी। उन्होंने कहा था कि खुद के घर को भी साफ करने के लिए झुकना पड़ता है, इसलिए मैं अपने गांव आई हुईं। मुझे पता है कि गांव की समस्या क्या है। मैं जीतने के बाद विकास के लिए काम करूंगी।

 

Leave a Reply