Tuesday, April 16, 2024
Uncategorized

दिग्विजय सिंह और कांग्रेसियों का करोना वारियर,बहन का बलात्कारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑटो ड्राइवर जावेद को महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह वही जावेद है, जो कोरोना में अपने ऑटो को ही एंबुलेंस बनाकर सुर्खियों में आया था। तब कॉन्ग्रेस नेताओं को भी कथित तौर पर लोगों की मदद करने वाले जावेद पर गर्व महसूस हुआ था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो ट्वीट करके उसे कोरोना वारियर्स तक बता दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित ने अपने घर पर किराए पर रहने वाली महिला को पहले बहन बनाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित से तंग आकर महिला ने 15 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ उसका घर छोड़ दिया। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का आरोप है कि जब वह घर पर अकेली रहती थी, तो जावेद उसके साथ छेड़छाड़ करता था और इसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार भी किया।

ऐशबाग इलाके में रहने वाली 27 साल की महिला शादीशुदा है। उसने बताया कि ऐशबाग इलाके में रहने वाले 35 साल के जावेद उर्फ चाँद के घर में वह दो महीने तक किराए पर रही। उसने मार्च में उसका मकान लिया था। उस समय जावेद उसे अपनी बहन कहता था, लेकिन कुछ समय बाद वह अक्सर पति के जाने के बाद उसके कमरे में आ जाता था। पहले तो उसकी छेड़छाड़ शरारत लगी, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी।

पीड़िता ने जब यह बात अपने पति को बताई तो उसका जावेद के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने जावेद का मकान खाली कर दिया और दूसरी जगह रहने चले गए। लेकिन इसके बाद भी जावेद ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे परेशान करने लगा। यही नहीं उसने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी, जिसके बाद महिला ने थाने में आकर जावेद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। आरोपित जावेद खुद भी शादीशुदा है।

बता दें कि ऐशबाग इलाके में रहने वाला ऑटो रिक्शा चालक जावेद करीब एक साल पहले सुर्खियों में आया था। बताया जाता है कि उसने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मदद के लिए ऑटो को ही एंबुलेंस की तरह बना दिया था। उसके ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा हुआ था। वह कहता था कि वह निशुल्क ऑक्सीजन और मरीज को अस्पताल तक पहुँचने का काम करता है।

 

Leave a Reply