Thursday, March 28, 2024
Uncategorized

योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण,मिट्टी में मिलाएं

यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास प्रशासनिक अधिकारी JCB लेकर पहुंच गए। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सच पता चला तो सबके होश उड़ गए। देखते ही देखते बुलडोजर अपना काम करने लगे और वहीं बने हुए घर ढहने लगे।

 

 

मामला श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित नई बस्ती का है। यहां बुधवार को सवेरे ही पुलिस की टीम जीआरपी आरपीएफ के जवानों के साथ पहुंच गई। उनके साथ कई बुलडोजर भी थे। लोगों ने देखा तो घरों के बाहर आ गए। इसी बीच एक आवाज सुनाई दी कि यहां से दूर हट जाएं। पहले से दिए गए निर्देशों के आधार पर आज यहां बने हुए घर गिराए जाएंगे। यह सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

दरअसल यहां पर जो घर बनाए गए थे वह रेलवे की जमीन पर नाजायज तरीके से बनाए गए थे। इसके लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से बीती 7 जून को अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दी गई थी। एक महीने में खाली करने का निर्देश भी दिया गया था। एक महीने से ज्यादा वक्त होने पर भी जब कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने उसे JCB से धराशायी कर दिया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ समेत भारी संख्या में सिविल पुलिस मौजूद रही।

साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं जो घर गिराए गए इनमें बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा अवैध कब्जे मुस्लिम परिवारों के हैं। अब ये लोग निराश्रित हो गए हैं। इनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है। ना ही आश्रय देने का कोई ठिकाना बचा है। उन्होंने सरकार से साथ साथ प्रशासन से रिक्वेस्ट की है कि उन्हें कुछ वक्त का समय दिया जाए, मगर उनकी एक नहीं सुनी गई।

Leave a Reply