Friday, March 29, 2024
Uncategorized

भारतीय सैनिकों ने फिर पीटा चीनी सैनिकों को,20 घायल

विगत सरकारों तक धौंस जमाते और ज़मीन पर कब्जा करते आ रहे चीन को फिर मुंह की खानी पड़ी है, बदतमीजी करने पर भारतीय सैनिकों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा है।लगभग 20 चीनी सैनिक हताहत हुए हैं।

पूर्वी लद्दाख से लगते वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर जारी वार्ता के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते भारत और चीन के सैनिकों के बीच एलएसी पर हुई झड़प में पीएलए के 20 सैनिक घायल हुए हैं। सक्किम के नकुला में झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने के बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए थे। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।
मोल्डो में 15 घंटे तक हुई बातचीत
बता दें कि इस घटना के बाद चीन ने भारत से बातचीत की पेशकश की थी। इसके बाद मोल्डो में रविवार को भारत और चीन के बीच सीमा विवाद समाधान को लेकर नौवें दौर की बातचीत लगभग 15 घंटे तक चली। भारत ने चीन से साफ शब्दों में कह दिया है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मई, 2020 से पहले की स्थिति बहाल करे। बता दें कि लद्दाख से लगते एलएसी पर मई के बाद से ही दोनों देश के बीच तनाव की स्थिति है। दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं।

Leave a Reply