Friday, March 29, 2024
Uncategorized

बलात्कारी मामुजान:नाबालिग दलित बच्ची का मामूजान बना हुआ था मोहम्मद साजिद,घर बुलाने का भुगता नतीजा

एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की उम्र 11 साल है जो क्लास 4 की छात्रा है। आरोपित का नाम साजिद है, जो मूल रूप से मेवात का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 32 साल का साजिद शादीशुदा होने के साथ 3 बच्चों का पिता भी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर के साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की FIR सोमवार (31 अक्टूबर 2022) को दर्ज हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला फरीदाबाद के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र का है। यहाँ पर 11 वर्षीया पीड़िता अपने 5 भाई बहनों और पिता के साथ रहती है। बच्ची की माँ का पहले ही देहांत हो चुका है। आरोपित साजिद पीड़िता के पड़ोस में रहता है और वेल्डिंग का काम करता है। आरोप है कि वो लड़की से लगभग 6 माह से दुष्कर्म करता आ रहा था। शिकायत में साजिद पर आरोप है कि उसने पीड़िता को कुछ खाने का लालच दे कर अपने घर बुलाया था और रेप किया था। बाद में उसने लड़की को धमका कर लगातार 6 माह तक उसका यौन शोषण किया।

बताया जा रहा है कि साजिद के लगातार यौन शोषण से पीड़िता गर्भवती हो गई। लड़की की दादी को जब शरीर में हो रहे बदलाव से शक हुआ, तब उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की। बाद में सारा राज खुल गया। पीड़िता के परिजनों ने इसके बारे में जब आरोपित साजिद से बात करनी चाही तब वो परिजनों को धक्का दे कर भाग निकला। बाद में इसकी शिकायत पुलिस में की गई। फरीदाबाद की सेक्टर 65 क्राइम ब्रान्च और महिला थाना पुलिस ने आरोपित साजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक साजिद पर IPC की धारा 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पीड़िता के परिजनों और पड़ोसियों ने मीडिया से बात करते हुए साजिद की करतूतों के बारे में बताया। हिन्दू संगठनों और पीड़िता के परिजनों ने आरोपित को फाँसी की सजा देने की माँग की है।

Leave a Reply