Thursday, March 28, 2024
Uncategorized

नबालिग दलित से गैंगरेप,नेताओं की बोलती बंद,क्योंकि बलात्कारी हैं……

माँ को मारा, बेटी के साथ गैंगरेप: इसरार, तस्लीम, आरिफ गिरफ्तार – अरबाज की तलाश में UP पुलिस

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में चार लोगों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना मंगलवार (14 मार्च 2023) की रात की है। पीड़िता को अगवा करने से पहले उसकी माँ को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया गया। बुधवार (15 मार्च 2023) को पुलिस ने आरोपितों में से तीन को (इसरार, आरिफ और तस्लीम) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथे आरोपित अबरार की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार को बदायूँ के बिसौली के एक गाँव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता अपनी माँ के साथ शौच के लिए निकली थी। इसरार उसका बहनोई तस्लीम, अबरार और आरिफ गाँव से ही उनका पीछा करने लगे। गाँव से खेत में पहुँचते ही चारों ने दलित लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। माँ के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। चारों की पिटाई से माँ बेहोश हो गई।

आरोपितों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। सभी लड़की को घसीटते हुए सुनसान इलाके में ले गए। जहाँ इसरार और उसके बहनोई ने तस्लीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर घटना की जानकारी परिजनों को मिली। ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने इसरार, आरिफ और तस्लीम को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अरबाज अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरोपितों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, मारपीट, धमकी देने के मामलों और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पीड़िता की माँ का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply