Saturday, April 20, 2024
Uncategorized

पहचानिए इसको, ये है लव जिहादी, उर्फ इमरान हरामी, अभी फरार,मुसलमान लड़की को भी नही बख्शा

 

इमरान ने पहले राजू बन कर नीतू से मंदिर में की शादी, मारा-पीटा, फिर आयशा से किया निकाह: अब तीसरी शादी की फ़िराक में

राजस्थान के जोधपुर में इमरान के खिलाफ 2 बीवियों ने दर्ज करवाया मुकदमा

राजस्थान के जोधपुर में नाम और धर्म छिपा कर 2 शादियाँ कर चुके इमरान उर्फ़ राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एक पीड़िता के मुताबिक आरोपित तीसरी शादी करने की फिराक में है। इमरान के खिलाफ उसकी दोनों बीवियों ने FIR करवाई है। FIR दर्ज होते ही आरोपित फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान ने पहली शादी जोधपुर की ही नीतू आचार्य से की थी। यह शादी साल 2014 में हुई थी। नीतू जोधपुर के ही हनुमान जी की भाकरी इलाके में रहती थी। नीतू के मुताबिक तब इमरान ने खुद को हिन्दू बताया था। यह शादी उसने मंदिर में हिन्दू के रूप में राजू नाम से की थी। उनकी शादी वैदिक विधि विधान से 10 रुपए के स्टांप पेपर पर हुई थी।

लव मैरिज से नाराज नीतू के परिवार ने भी किनारा कर लिया था। बाद में उन्हें राजू के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। इस पर सवाल करने से नाराज हो कर इमरान ने उसे बहुत मारा। कुछ समय बाद वह नीतू को बेसहारा छोड़ कर चला गया। नीतू आचार्य ने अपने खिलाफ मारपीट की शिकायत एक स्थानीय संस्था के साथ महिला थाने में दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने खुद को मारने पीटने और शादी के बाद भी पैसे माँगने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इमरान ने अगला निकाह जोधपुर में ही कबीर नगर की आयशा से किया। उसने आयशा से अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। शादी के कुछ दिन बाद इमरान आयशा को भी मारने पीटने लगा। आयशा की तरफ से उनकी माँ ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। इमरान से आयशा के साथ हुए निकाहनामे में भी फर्जीवाड़ा किया है। कागज़ातों में कोई मुहर या दस्तखत नहीं है। आयशा के परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने अपनी एकलौती बेटी का इमरान से निकाह अपना घर बेच कर किया था। उन्होंने इमरान के घर वालों पर भी आयशा के गहने हड़पने का आरोप लगाया है।

जब आयशा के रहने के दौरान इमरान के घर पुलिस गई तब उसने झूठ बोल कर मामले को टाला। उसने बताया कि उसने एक महिला से पैसे उधार लिए हैं इसलिए उसने पुलिस भेजी है। इसी के साथ उसने पुलिस को बताया कि उसने कोई दूसरा निकाह नहीं किया है। दोनों बीवियों द्वारा एक ही आरोपित की शिकायत करने के चलते एक दूसरे के बारे में जान पाईं। नीतू आचार्य और आयशा दोनों ही अब इमरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाह रही हैं।

 

Leave a Reply