Thursday, April 25, 2024
Uncategorized

,(LIVE VIDEO) दिग्विजय सिंह को धक्का देकर हटाया, जयराम रमेश ने बयान नही देने दिया,

 

भारतीय सेना द्वारा 2016 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी टिप्पणी के एक दिन बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह भारतीय सेना के लिए सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं। दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान से अब कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश के साथ चल रहे थे, जब उन्हें पत्रकारों ने घेर लिया और उनके सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान के बारे में सवाल किया। जिसपर दिग्विजय सिंह ने कहा, “रक्षा बलों के लिए मेरे मन में सबसे ज्यादा सम्मान है।”

पत्रकारों ने जब और सवाल दिग्विजय सिंह से करने वाले थे तो जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह को धक्का देकर पीछे कर दिया और खुद माइक पर आकर बोलने लगे।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पत्रकारों के और सवाल पूछने पर रोक लगाते हुए कहा कि पार्टी ने इस मामले में हर बात का जवाब दिया है। इसके अलावा आपको जो भी जानकारी चाहिए, जो भी पूछना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछिए। जयराम रमेश ने कहा, “हमने सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। आप जाकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछिए।”

Leave a Reply