Agra. आम आदमी पार्टी छावनी विधानसभा के अध्यक्ष को होटल में रंगरलिया मनाते हुए पत्नी ने धर दबोचा। फिर उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया।
पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को चप्पलों से जमकर पीटा इस घटना से होटल में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थाने ले गई। पीड़िता का कहना था कि पति राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है अय्याशी करता है और घर पर मारपीट करता है।
यह पूरा मामला हरिपर्वत थाना क्षेत्र के देहली गेट स्थित होटल का है। बताया जाता है कि पीड़िता को जानकारी हुई कि पति एक होटल में दूसरी औरत के साथ रंगरालिया मना रहा है।
यह जानकारी होते ही पत्नी अपनी बेटी और परिजनों के साथ होटल पहुंच गई। जानकारी की गई तो पति एक कमरे में दूसरी महिला के साथ मिल गया। दूसरी महिला के साथ देखकर पीड़िता भड़क गई और पति की जमकर पिटाई कर दी।
इस पूरी घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पति पत्नी और तीसरी औरत को साथ लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकरी के मुताबिक पीड़िता देवरी रोड सदर का रहने वाला है तो प्रेमी की प्रेमिका यमुना पार की बताई जा रही है। रंगरलियां मनाने वाले आप नेता की लगभग 14-15 साल की बेटी है। इस घटना के बाद से परिवार के लोग भी आक्रोशित है।
आगरा में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को होटल में प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने चप्पलों से पीटा।
अब क्या आम आदमी रंगरेलियां भी नहीं मना सकता? pic.twitter.com/BX0MzQ5gHe
— Prashant Umrao (@ippatel) September 21, 2022