Friday, March 29, 2024
Uncategorized

सनसनीखेज खुलासा:मुसलमान लड़कियां फंसवा रही हिंदू लड़कियों को, लव जिहाद के जाल में

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने साथ लव जिहाद की शिकायत की है। पीड़िता ने एक अन्य मुस्लिम छात्रा पर ही इस घटना का मास्टरमाइंड होने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि कॉलेज में बाहरी मुस्लिम लड़कों को बुला कर हिन्दू लड़कियों से दोस्ती करवाने की कोशिश की जा रही है। कॉलेज के ही अन्य छात्रों ने आरोपित लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया है। हालाँकि पुलिस लव जिहाद के एंगल को नकार रही है। घटना शुक्रवार (21 अक्टूबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय का है। यहाँ BSC फर्स्ट ईयर की छात्रा ने आरोप लगाया कि घटना के दिन वो क्लास रूम के बाहर मंदिर के पास बैठी थी। तभी उसी कॉलेज की एक मुस्लिम छात्रा वहीं पर एक मुस्लिम लड़के के साथ पहुँची और उस से बात करने लगी। मुस्लिम युवक अलीगढ़ के ही दिल्ली गेट इलाके के शाह जमाल का निवासी बताया जा रहा है।

इसी दौरान कॉलेज में पढ़ने वाले कई हिन्दू छात्र वहाँ आ गए। उन्होंने बाहरी लड़के से परिचय पूछा तो वो कुछ सही से बता नहीं पाया। छात्रों ने आरोपित मुस्लिम लड़के की पिटाई कर दी और उसे कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया। वहाँ से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसी कॉलेज के छात्र नेता अमित गोस्वामी के मुताबिक इस से पहले भी डी एस कॉलेज में लव जिहाद की घटनाएँ हुईं हैं जिसमें पुलिस महज 151 शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर के खानापूर्ति करती है।

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसे मुस्लिम लड़के से दोस्ती करवाने की कोशिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि मुस्लिम छात्रा ने पीड़िता से ये भी कहा कि अगर प्रॉक्टर पूछेंगे तो लड़के को अपना भाई बता देना। पीड़ित छात्रा का कहना है कि शायद मुस्लिम लड़की उसके साथ लव जिहाद करवाने की कोशिश कर रही थी। छात्र नेता ने कॉलेज प्रशसन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा है कि आखिर बाहरी लड़के कॉलेज परिसर में घुस कैसे जाते हैं।
बताया जा रहा है कि बाहरी लड़के को कॉलेज में बुलाने वाली मुस्लिम छात्रा को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस घटना में लव जिहाद के एंगल से इंकार किया है। DSP शिव कुमार के मुताबिक जाँच के दौरान लड़का और लड़की एक ही समुदाय के निकले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित छात्र का शाँति भंग 151 की धारा में चालान किया गया है।

Leave a Reply