Saturday, April 20, 2024
Uncategorized

LOVE JIHAD IN MADHYA PRADESH: 2 साल बाद रहस्य खुला,विकास बागड़िया नही,ये तो वसीम अकरम है

उज्जैन में Love Jihad: 2 साल तक हिंदू बनकर संबंध बनाता रहा युवक, ड्राइविंग लाइसेंस से खुला राज

उज्जैन
एमपी के उज्जैन में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक युवक हिन्दू बनकर शादीशुदा महिला के साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो दिन पहले पीड़िता को युवक का ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिससे उसके मुस्लिम होने का पता चला। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता महिला थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी। वह तीन साल तक पति के साथ रही। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। उसके बाद पति से संबंध बिगड़ने लगे तो वह अलग हो गई और उज्जैन के मुनिनगर में किराए के मकान में रहने लगी। यहीं पर उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसकी मुलाकात नागदा के विकास बागड़िया नाम के युवक से कराई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। विकास ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता का कहना है कि दो दिन पहले विकास बाथरूम में था। उसके पर्स से उसका फोटोयुक्त ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिसमें विकास का नाम वसीम अकरम, निवासी बड़नगर लिखा था। उसे संदेह हुआ तो उसने विकास से सच्चाई पूछी। पीड़िता ने बताया कि पहले तो वह आनाकानी करता रहा लेकिन बाद में उसने सच बता दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की।

Leave a Reply