Friday, March 29, 2024
Uncategorized

गुजरात मे भाजपा का सिक्सर: कांग्रेस बाउंड्री पार,6 के 6 महापौर भाजपा,हार्दिक पटेल के जिले में ज़ीरो सीट

गुजरात नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं पूरी सीटों पर बात करें तो बीजेपी ने अभी तक 449 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस ने 44, गुजरात में आम आदमी पार्टी ने 19, बीएसपी ने 3 और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। काउंटिंग शुरू होते ही बीजेपी ने अहमदाबाद में भारी बढ़त बना ली थी। सूरत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबू रायका ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उनकी पार्टी जिले की किसी भी सीट पर जीत हासिल करने में विफल रही है। हाल ही में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद आदि के आए स्थानीय चुनाव के नतीजों के बाद गुजरात पर सभी की नजर है। बीजेपी, कांग्रेस के अलावा इस बार असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी चुनावी मैदान में है। गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था। आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

– गुजरात चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि शुक्रिया गुजरात! राज्य भर में नगर पालिका चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास दिखाते हैं। बीजेपी पर फिर से भरोस करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं। हमेशा गुजरात की सेवा करने का सम्मान।

Gujarat Nagar Nigam Chunav Results 2021: बीजेपी ने किया कांग्रेस का सफाया, जानिए 6 नगर निगमों का हाल…पूरी टैली
gujarat nagar nigam chunav result गुजरात नगर निगम चुनाव के नतीजों में बीजेपी (BJP sweeps gujarat nagar nigam chunav) ने बाजी मारी है। बीजेपी ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। सभी छह नगर निगम में बीजेपी का मेयर बनता दिख रहा है।
  • गुजरात नगर निगम चुनाव नतीजों में बीजेपी को भारी सफलता
  • अहमदाबाद समेत सभी छह नगर निगमों में बीजेपी ने बनाई बढ़त
  • 21 फरवरी को नगर निगम की 576 सीटों के लिए हुआ था मतदान
  • सूरत, भावनगर, जामनगर, राजकोट और वडोदरा में भी बीजेपी आगे

अहमदाबाद
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। छह बड़े शहरों में नगर निगम चुनाव की भी काउंटिंग हो रही है। यहां कुल 144 वॉर्डों की 576 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। बीजेपी ने इन सभी नगर निगमों में भारी बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस को नतीजों से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी किसी भी नगर निगम में आगे नहीं है। आइए जानते हैं इन सभी नगर निगमों की काउंटिंग का हाल…

नगर निगम- कुल सीटें (आगे/जीते) बीजेपी कांग्रेस अन्य
अहमदाबाद- 192 (165) 143 15 07
सूरत- 120 (88) 62 05 21
वडोदरा- 76 (55) 48 07 0
राजकोट- 72 (56) 56 0 0
भावनगर- 52 (36) 31 5 0
जामनगर- 64 (52) 43 6 3
कुल सीटें- 576 (404 के रुझान) 341 38 25

गुजरात नगर निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां बीजेपी तीन चौथाई बहुमत के करीब दिख रही है। रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो बाकी पांच नगर निगमों में भी बीजेपी कांग्रेस को मात देती नजर आ रही है। बीजेपी ने सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामगनगर नगर निगम में कांग्रेस को शिकस्त दी है। रुझानों में वह इन पांचों नगर निगमों में काफी आगे चल रही है।

BJP GUJARAT2
.

आम आदमी पार्टी का सूरत मेें शनदार प्रदर्शन
इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने भी किस्मत आजमाई है। आम आदमी पार्टी ने सूरत नगर निगम में शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने यहां 21 सीटें जीत लीं हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में पार्टी का कोई उम्‍मीदवार अभी आगे नहीं चल रहा है।

ओवैसी की पार्टी अहमदाबाद में कुछ सीटों पर आगे
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कुल 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये दोनों सीटें अहमदाबाद नगर निगम की हैं। AIMIM के उम्‍मीदवार बाकी नगर निगमों में कोई कमाल नहीं कर सके हैं। आम आदमी पार्टी ने कुल 470 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे।

अहमदाबाद में हुई थी सबसे कम वोटिंग
नगर निगम चुनाव के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बीजेपी का पहले भी इन सभी नगर निगमों पर कब्जा था।

गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए जारी मतगणना में सभी छह नगर निगमों में भाजपा ने शानदार जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात पहुंच चुके हैं। छह नगर निगमों – अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। भाजपा का लंबे समय से इन नगर निगमों में शासन है। मतों की गिनती मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हुई। 576 वार्डों में से 441 वार्डों की गिनती हो चुकी है, जिसमें भाजपा 366, कांग्रेस 51 और अन्य को 24 वार्ड में जीत हासिल हुई है। रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में औसतन 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply