Thursday, March 28, 2024
Uncategorized

मध्यप्रदेश पुलिस: महिलाओं को देखकर नंगा हो जाता था,पुलिस चेतावनी देकर काम चलाती थी,महिलाओं ने आखिरकार….

 

महिलाओं को दिखाता था प्राइवेट पार्ट, ग्रामीणों ने अंडरवियर में पेट्रोल डालकर लगा दी आग

एमपी के बैतूल में ग्रामीणों ने एक युवक के अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। वह महिलाओं के सामने गांव में प्राइवेट पार्ट निकालकर प्रदर्शित करता था। पुलिस ने इस आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश
के बैतूल जिले में एक व्यक्ति गांव में महिलाओं के सामने अपने प्राइवेट पार्ट को प्रदर्शित करता था। समाइश के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं था। गांव के ही कुछ लोगों ने उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी है, जिससे 20 फीसदी तक उसका प्राइवेट पार्ट जल गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। बैतूल पुलिस ने कहा कि दीपचंद जिले के काजली गांव में महिला के सामने नंगा खड़ा हो जाता था। साथ ही उन्हें प्रताड़ित करता था, इसे लेकर उसे कई बार चेतावनी दी गई थी।

बीजादेही थाना प्रभारी बीएल उइके ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दीपचंद गांव की महिलाओं के सामने अपने प्राइवेट पार्ट को प्रदर्शित करता था। कई बार उसे गांव के लोगों ने चेतावनी दी लेकिन उसने नहीं सुनी। शनिवार को भी वह महिलाओं के सामने नंगा खड़ा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोग सुदेश कावड़े और कृष्णा उइके ने घटना वाले दिन भी उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने नहीं सुना।

पुलिस ने कहा कि दीपचंद की हरकतों से परेशान महिलाओं ने ग्रामीणों को घटना के बारे में सूचित किया, जिसके बाद सुदेश और कृष्णा ने उस पर पेट्रोल डाला और प्राइवेट पार्टी में आग लगा दी।

दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 324 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दीपचंद भी 20 फीसदी तक जल गया है, उसे इलाज के लिए बैतूल जिला अस्पताल में भेजा गया है। उसके खिलाफ भी पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज किया है।

 

Leave a Reply