Thursday, April 25, 2024
Uncategorized

मोहम्मद आलम ने किया गाय के साथ बलात्कार,मोहम्मद रफीक ने घर पर छुपाया

उत्तराखंड के चमोली जिले में आलम अंसारी नाम का व्यक्ति गाय के साथ रेप करते हुए पकड़ा गया है। लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया है। आलम अंसारी मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है जो चमोली में JCB मशीन चलाने का काम करता है। घटना 25 मार्च (शुक्रवार) की है। आरोपित पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करता है। स्थानीय हिन्दू संगठनों ने आलम अंसारी पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपित आलम अंसारी की उम्र लगभग 32 साल है। वह चमोली में लगभग 8 साल से रह रहा था। यह घटना पीपलकोटी गाँव की है। गाय के साथ उसको दुष्कर्म करते हुए सबसे पहले उसके साथ काम करने वाले ललित मोहन ने देखा। बाद में ललित मोहन की ही शिकायत पर उसको पुलिस ने IPC की धारा 377, 511 के साथ पशु क्रूरता एक्ट 1960 की के सेक्शन 11 (3) में गिरफ्तार किया है।

मुस्लिमों को परियोजना से निकालने की माँग करने गए भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत

मामले में पीपलकोटी के ही निवासी और भाजपा नेता पंकज हटवाल से बात की। उन्होंने बताया, “यहाँ पर HCC नाम की कंपनी ने इस परियोजना में कई बाहरी राज्यों के मुस्लिम मजदूरों को ले रखा है। उनकी संख्या लगभग 30 से 35 के बीच में है। अभी कुछ दिन पहले ही हरिद्वार में सूटकेस में लड़की बरामद हुई थी। वैसी घटना यहाँ न हो, इसके लिए हम लेबर कैम्प गए। हमने मुस्लिम मजदूरों से वहाँ से चले जाने को कहा। हमने किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं किया। फिर भी हमारे लौट कर आने के बाद पता चला कि एक लेबर शान अली ने हमारे खिलाफ पुलिस में मारपीट और धमकी की शिकायत दे दी है।”

पंकज ने आगे बताया, “अभी कुछ देर बाद यहाँ का SHO जाँच-पड़ताल करने आ रहा है। असल में हम यहाँ पर कंपनी के कई गलत कामों का विरोध करते हैं। इसलिए मेरे खिलाफ शिकायत में कहीं न कहीं प्रोजेक्ट में शामिल कम्पनी के बड़े अधिकारियों की संलिप्तता है। यहीं के कुछ लोगों का आरोपित आलम अंसारी को समर्थन है। जिस गाय के साथ आलम ने दुष्कर्म किया, वो घुमंतू गाय है। कल उन्होंने पहले उसके भाग जाने की अफवाह उड़ा दी। बाद में पता चला कि वो किसी रफीक के कमरे में छिपा हुआ है।” पंकज हटवाल भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हैं और विकास खंड दशोली के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भी है।

Leave a Reply