Thursday, March 28, 2024
Uncategorized

नाम शाहरुख खान और किया ये कांड,

भारी पड़ गया शाहरुख खान पर भरोसा करना।एक जरूरतमंद लड़की जिसे चाहिए थी नौकरी परेशान और हताश थी। उसको भरोसा दिया एक शाहरुख़ नाम के लड़के ने बोला मै लगवाऊंगा तुम्हारी नौकरी और लड़की को भी भरोसा हो गया। फिर क्या था शाहरुख़ नाम के लड़के ने उस अवसर का फायदा उठाया और उसके साथ कर लिया बलात्कार। इस तरह की घटना हर दिन प्रकाश में आती है जब लड़की जिहादी मानसिकता का शिकार हो जाती है।

आपको बता दें पूर्वी दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रही एक महिला को साक्षात्कार के लिए आफिस बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला अशोक नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में रहती है।

महिला लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रही थी। जिसके लिए उसने कई वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड़ किया था। 2 दिन पहले उसके पास शाहरूख खान नाम के युवक का फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि उनके पास उसकी प्रोफाइल के लिए एक नौकरी है। महिला के हां कहने पर उसे अशोक नगर स्थित आफिस पर बुलाया गया। अगले दिन पीड़ित महिला शाहरूख के बताए गए पते पर आफिस पहुंची। वहां दो युवक और दो महिला पहले से मौजूद थे।

पीडि़ता ने पीने के लिए पानी मांगा, पानी पीते ही वह बेसुध होने लगी। कुछ देर बाद एक युवक कमरे में आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके जाने के बाद शाहरूख ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आफिस में दो युवती भी मौके पर ही मौजूद थी।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने वारदात के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया और साथ ही 12 हजार रुपए भी छीन लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने महिला को आफिस के बाहर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। महिला होश आने पर अपने घर पहुंची और पति और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद उसकी शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply